फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला : श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरा बनकर तैयार

Sun, 17 Mar 2024 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में बूम के पास बनाया गया रैन बसेरा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। होली के तुरंत बाद शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्रों में रैन बसेरा, लाइटिंग समेत विभिन्न कार्य शुरू हो गए हैं। इनमें बूम के पास श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। मेले में अधिक तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इस बार प्रशासन ने 26 मार्च से 15 जून तक मेला अवधि घोषित किया है। जिला पंचायत ने मेले से पूर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें लाइटिंग, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रैन बसेरा, शौचालय, पुलिस बैरक आदि का कार्य चल रहा है। जिला पंचायत की ओर से बूम क्षेत्र में रैन बसेरे, शौचालय, ठूलीगाड़ में रैन बसेरे, शौचालय और अस्थायी पुलिस बैरक बनाए गए हैं। भैरव मंदिर में जिला पंचायत की ओर से पुलिस के लिए दो बैरकों का निर्माण स्थायी तौर पर कराया गया है। काली मंदिर में भी पुलिस बैरक का कार्य पूरा हो गया है। ठूलीगाड़ में भंडारे के लिए अलग जगह की व्यवस्था की गई है। टनकपुर से मंदिर तक लाइट का काम तेजी से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें