फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला : पुरानी पानी की टंकी से ही हो मेले के वाहनों का संचालन

Sat, 23 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मां पूर्णागिरि मेले के लिए वाहनों का संचालन पुरानी पानी के टंकी के पास से व्यवस्थित रूप से कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होेंने तहसीलदार और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को धीरेंद्र खर्कवाल के नेतृत्व में मोहित गड़कोटी और वार्ड आठ के लोगों ने तहसीलदार जगदीश गिरि और सीएम कैंप कार्यालय ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि मेले के लिए व्यवस्थित रूप से वाहनों का संचालन न होने से नगर में जगह-जगह जाम लग जाता है। इससे स्कूली बच्चों और मेडिकल सुविधा लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने पुरानी पानी की टंकी से व्यवस्थित ढंग से वाहनों का संचालन करने की मांग उठाई।
उन्होंने सुझाव दिया कि छह टैक्सी और दो बसों को बैच सिस्टम के क्रम में खड़े करने की अनुमति दी जाए। अनावश्यक रूप से वाहन न खड़े किए जाएं। सवारी को तय जगह से ही लिया जाए। टुक-टुक की व्यवस्था ठीक की जाए। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएं। पुलिस बल की हर चौराहे पर तैनाती और पूर्व की भांति खोया-पाया केंद्र भी लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में कैलाश चंद्र कलखुड़िया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, दिनेश खर्कवाल, किशोर खर्कवाल, सौरभ कलखुड़िया, डॉ. नवनीत जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें