पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलते ही नौ हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस बीच सुबह और शाम के समय अधिक संख्या में दर्शन के लिए लाइन लगी।
सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ना शुरू हो गए। गर्मी से कुछ राहत मिलते ही दिन में भी मां के जयकारों की पड़ाव क्षेत्रों में गूंज रही। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि फिलहाल सभी व्यवस्थाएं सुचारु हैं। मंदिर में 24 घंटे दर्शन के लिए समिति की ओर से स्वयंसेवक तैनात हैं।