फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मोबाइल कनेक्टिवटी से जोड़ने की मांग

Mon, 01 Jun 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत कालीगूंठ पूर्णागिरि के प्रधान पंकज तिवारी ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत के तहत सभी हिस्सों को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोटकेंद्री, टॉक, टुन्यास और काली मंदिर क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी नहीं है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक निरंतर कनेक्टिविटी के लिए कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। उन्होंने ग्राम सभा में बैंकिंग सुविधा के साथ ही दूरस्थ कोटकेंद्री, खर्राटाॅक में बिजली व्यवस्था न होने से आ रही दिक्कतों का भी समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें