फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा का जल्द होगा कायाकल्प

Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा के कायाकल्प की कवायद शुरू कर दी गई है। सुधारीकरण के लिए कार्यदायी संस्था को 50 फीसदी धनराशि आवंटित कर दी गई है। मरम्मत और सुधारीकरण के बाद विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए सहूलियतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

सीमांत मंच तामली का प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा की जीर्णशीर्ण हालत के चलते यहां वर्ष दर वर्ष छात्र संख्या घटती जा रही थी। वर्ष 2022-23 में यहां 15 बच्चे अध्ययनरत थे। वर्तमान में घटकर 13 रह गई है। विद्यालय की जीर्णशीर्ण और बदहाल दशा के चलते अभिभावक यहां अपने बच्चों को भेजने में कतरा रहे हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग की ओर से जीर्णशीर्ण विद्यालयों का मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पीएस जंगपांगी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 32 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था लोनिवि को 50 फीसदी धनराशि जारी की गई है। संवाद

01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें