फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि में आफत बनकर बरसा पानी

Fri, 26 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन हुई बारिश मां पूर्णागिरि धाम में आफत बन गई है। बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। वहीं मुख्य मंदिर के समीप दो स्थानों पर पहाड़ी के मलबे से पैदल मार्ग का टीनशेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जमरानी में एक दुकान पर पेड़ गिरने से दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बिजली क्षतिग्रस्त होने से धाम क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की व्यवस्थाओं को भी छिन्न-भिन्न कर दिया है। बाटनागाड़ में करीब 50 मीटर सड़क मलबे से पट गई है। नाले का पानी सड़क में बूम की ओर तेजी से बह रहा है। प्रशासन ने पूर्णागिरि के दर्शन पर रोक लगा दी है। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि धाम क्षेत्र में तीन दिन से अंधकार है। मुख्य मंदिर से करीब 150 मीटर पहले और काली मंदिर से ऊपर की सीढ़ियों में दो जगह पहाड़ी के मलबे से पैदल मार्ग का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो चुका है। भैरव मंदिर से पहले जमरानी में पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय की दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान के अंदर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें