फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा को जोडऩे वाली पुल्ला-चमदेवल सड़क बदहाल

Tue, 28 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा को जोड़ने वाला पुल्ला-चमदेवल-जाख-निडिल मोटर मार्ग बदहाल है। ग्रामीण इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि, शासन प्रशासन पर सड़क की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच किमी लंबी का पुल्ला-चमदेवल-जाख-निडिल मोटर मार्ग बदहाल है। इस सड़क पर हर पांच मीटर में गड्ढे हैं। इन गड्ढों में रपटकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार ने 30 नवंबर तक राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का संकल्प लिया है, दूसरी ओर क्षेत्र के इन बदहाल मोटर मार्गों का कोई सुधलेवा नहीं है। ग्रामीणों का कहना हे कि बदहाल सड़क को ठीक करने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन इसे ठीक करने वाला कोई नहीं है।
कोट
बदहाल सड़क में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा से लगे लोहाघाट विधानसभा में अधिकारी बेलगाम हैं। लोगों की समस्याएं सुनने का उनके पास वक्त ही नहीं है। - मदन कलौनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य।
विज्ञापन


पुल्ला-जाख-निडिल मोटर मार्ग की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। इस मार्ग में वर्षों से डामरीकरण नहीं हुआ है। सड़क में डामरीकरण की मांग तहसील दिवस, बीडीसी बैठकों में उठाने के साथ विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। - प्रकाश धामी, पूर्व विधायक प्रत्याशी।

सरकार लगातार प्रदेश की सड़कों को 30 नवंबर तक पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है, लेकिन सरकार की मंशा को लोनिवि पलीता लगा रहा है। दूरस्थ ग्रामीण सड़कों की ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। - युगल किशोर धौनी, ग्राम प्रधान।

पुल्ला-जाख-निडिल मोटर मार्ग में डामरीकरण उखड़ने की ग्रामीणों से जानकारी मिली है। जल्द ही सड़क का निरीक्षण कर डामरीकरण कराया जाएगा। - संजय चौहान, ईई, लोनिवि लोहाघाट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें