फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इस बार सत्ता परिवर्तन के मूड में तैयार रहे कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में चाय पर चौपाल के तहत लोगों को चाय पिलाते पूर्व सीएम हरीश रावत। अब हरदा भी के? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला मुख्यालय में चाय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने मोटर स्टेशन पर स्वयं चाय तैयार कर कार्यकर्ताओं को पिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की काहिली के कारण लोगों का पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। जनता इस बार परिवर्तन में मूड में है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से काम में जुट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो 2022 में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस हमेशा विकास के काम करती है। इससे पूर्व हरीश रावत के मोटर स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
शहीद रैंसवाल के घर पहुंचे पूर्व सीएम
चंपावत। पूर्व सीएम हरीश रावत कनलगांव स्थित शहीद राहुल रैंसवाल के आवास पर पहुंचे और परिजनों से कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने शहीद के माता पिता और वीरांगना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हरीश रावत कांग्रेस के दिवंगत जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि उत्तम सिंह देव पार्टी के समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों को संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, भगीरथ भट्ट, सभासद रोहित बिष्ट, शैलेंद्र राय, डीडी पांडेय, ओंकार धौनी, विकास साह, उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, पूरन सिंह कठायत, निर्मला गहतोड़ी, आशा टम्टा, विपिन जोशी, टीकाराम शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

पवनदीप राजन के परिजनों को दी शुभकामनाएं
चंपावत। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इन दिनों सोनी टीवी में चल रहे इंडियन आइडल में धूम मचा रहे युवा गायक पवनदीप राजन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और माता सरोज राजन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। (संवाद)
गोलज्यू मंदिर में की पूजा, अर्चना
चंपावत। पूर्व सीएम ने मंगलवार सुबह गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद नगर पालिका कार्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और सभासदों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। (संवाद)
हरदा ने खाया पल्यो-भात और काले भट की चुड़कानी
चंपावत। कुमाऊं भ्रमण पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरदा ने व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के होटल में पल्यो-भात और काले भट की चुड़कानी खायी। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए परंपरागत खाद्यान्न, दालों, फलों, सब्जियों सहित अन्य खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। मंगलवार को स्थानीय उत्पादों को तरजीह देने की पूर्व सीएम की शानदार पहल को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान हरीश रावत ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित मूंगफली और संतरों का लुत्फ भी उठाया। उनके लिए जिले के सीमांत खीड़ी से ताजे संतरे और मूंगफली मंगाई गई थी। वर्ष 2015 में पर्वतीय क्षेत्रों में सिटरस फलों की खरीद की नीति लागू करने वाले तत्कालीन सीएम हरीश रावत का मानना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ही किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। जनसंपर्क और चाय पर चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत पर फिल्माए गए हरदा हमारा आला दोबारा गीत की खासी धूम रही। (संवाद)
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। हरीश रावत मानेश्वर से वाहन रैली के जरिये लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह माहरा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रावत बीएनके परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जलेबी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आशा वर्कर्स और वर्ष 2017 में कन्याधन से वंचित छात्राओं ने पूर्व सीएम को ज्ञापन दिया। उसके बाद रंजीत पैलेस में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पहुंचे। हरदा पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता के घर भी गए। (संवाद)
आज कनालीछीना में करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। हरीश रावत बुधवार को कनालीछीना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने कहा कि पूर्व सीएम अस्कोड़ा में माघी खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कनालीछीना चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में पहुंचने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें