फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझेड़ा गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए विधायक को सम्मानित किया

विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को सम्मानित करते मझेड़ा गांव के लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के मझेड़ा गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का आभार जताते हुए सम्मानित किया। उन्होंने विधायक के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

चंद्रशेखर उप्रेती और राम दत्त उप्रेती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा ने बताया कि विधायक फर्त्याल के प्रयासों से मानेश्वर से मझेड़ा, खूना बोरा से नई बलांई, सींगर से खूना बलांई तक करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये लागत से कुल 3.300 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क बनने से यहां के हजारों लोगों को काफी सहूलियतें मिल रही हैं। इस मौके पर निर्मल उप्रेती, सोनू उप्रेती, राहुल, गोविंद वर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें