फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया

Mon, 25 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के तहत सैनिक छावनी में जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेनाधिकारियों ने छावनी से लगे ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से सेनाधिकारियों को अवगत कराया।
बनबसा स्टेशन हेडक्वार्टर (सेना छावनी) में छावनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजीव सूदन और 23 मराठा लाइट इनफैंट्री के सीओ कर्नल कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सेनाधिकारियों ने छावनी से सटे गांवों की समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर फागपुर की ग्रामप्रधान गीता देवी, चंदनी की ग्रामप्रधान गंगा गुरूंग, सैलानगोठ के ग्रामप्रधान बसंत राय उपप्रधान विमला देवी सेना से लगे रास्तों की समस्याओं को रखा। सेनाधिकारियों ने ग्रामीणों से राष्ट्रहित और जनहित में सेना से आपसी तालमेल रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने, क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरसी शर्मा, पुष्कर चंद, थानाध्यक्ष विनोद यादव, के अलावा स्टेशन हेडक्वार्टर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें