फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलकारियों ने एसडीएम व जिला आबकारी अधिकारी को घेरा

Thu, 20 Jul 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में जिला आबकारी अधिकारी का घेराव करते लोहाघाट के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट के बजरंग बली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों की ओर से आबकारी कार्यालय की तालाबंदी कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं हो पाई। आक्रोशित महिलाओं और आंदोलनकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह और एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा का घेराव कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


कहा कि बजरंग बली वार्ड में शराब की दुकान का संचालन मानकों को ताक में रखकर किया जा रहा है। महिलाओं के आंदोलन के बाद जहां पूर्व में प्रशासन ने शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक दुकान को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार लोहाघाट के बजरंग बली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही
महिलाएं व आंदोलनकारी बृहस्पतिवार को चंपावत पहुंच गए।

उन्होंने जिला आबकारी कार्यालय में तालाबंदी करने का प्रयास किया। लेकिन कार्यालय में कड़ी सुरक्षा होने के कारण वह तालाबंदी नहीं कर पाई। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी और एसडीएम का घेराव कर आक्रोश जताया। इस दौरान  जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि हाइवे में शराब की दुकान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। जो 25 जुलाई को आ रहा है। इसके अलावा चंपावत कोर्ट में भी लोहाघाट की दुकान के संबंध में एक वाद विचाराधीन है। जिसके फैसले के बाद दुकान के बारे में निर्णय लिया जाएगा। लेकिन इस पर आंदोलनकारी भड़क गए। उनका कहना था कि उन्हें स्पष्ट रूप से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। बाद में आबकारी विभाग की ओर से 31 जुलाई से दुकान को हटाने का आश्वासन देने पर ही आंदोलनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

चेयरमैन लता वर्मा, सभासद प्रवीन के नेतृत्व में घेराव  करने वालों में पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह, गोविंद वर्मा, त्रिभुवन पुनेठा, आशा, ममता, विनिता, पुष्पा, हंसा, नंदा, बसंती, मनोज, शाहिद, राजकिशोर, दीपक, त्रिभुवन कुमार आदि शामिल रहे। इस मौके पर बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस, पीआरडी और आबकारी विभाग लोग शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें