फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के डीआईजी ने पंचम वाहिनी का निरीक्षण किया

Thu, 20 Jul 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत एसएसबी परिसर में विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ डीआईजी सरवन कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक सरवन कुमार ने पंचम वाहिनी का निरीक्षण किया।  उन्होंने वाहिनी मुख्यालय में नवनिर्मित जिम हाल का उद्घाटन किया। पंचम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने  डीआईजी को वाहिनी की गतिविधियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


डीआईजी ने वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में आयोजित सैनिक सम्मेलन में जवानों और अधिकारियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण किया। उन्होंने बीते माह बिहार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन बनी सीमांत मुख्यालय रानीखेत की टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीआईजी ने बार्डर आउट पोस्ट ठूलीगाढ़, तामली का जायजा भी लिया तथा वहां तैनात जवानों को सीमा सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीमा की सुरक्षा में सजग रहने तथा अवैध तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। इस मौके पर उप कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीना, चंद्ररजीत सिंह आदि जवान और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें