चंपावत शिक्षा विभाग के बाहर प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोशिएसन ने सोमवार को सीईओ कार्यालय के बाहर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला सचिव रविंद्र पांडेय ने बताया कि लंबे समय से प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति करने की मांग की जा रही है। पांच सौ पद रिक्त होने बाद भी 125 कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने शीघ्र शेष बचे पदों में पदोन्नति नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां प्रभाकर दीक्षित, जीवन चंद्र ओली, एलएम चतुर्वेदी, कैलाश नाथ, धीरेंद्र भंडारी, कृष्ण उनियाल, देवेंद्र पांडेय, शोबन सिंह, भैरब भट्ट, गिरीश राय, महेश भट्ट आदि थे।