चंपावत। जिला विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराए बिना मकान बनाने वाले 73 लोगों में से 26 लोगों ने प्राधिकरण के नोटिस का जवाब दिया है। एसडीएम के अनुसार सभी ने नक्शा पास कराने के बाद ही निर्माण कराने की बात कही है।
जिले में प्राधिकरण लागू होने के बाद भी अधिकांश लोग अभी भी बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे ही 73 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इसमें से 26 लोगों ने प्रशासन को नोटिस का जवाब दे दिया है। मंगलवार को जेई की बैठक के बाद जिन लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है उनपर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के दोनों ओर दो सौ मीटर के दायरे को प्राधिकरण में शामिल किया गया है। राकड़ीफुलार गांव से पुनेठी तक नगर पालिका समेत 158 गांव को प्राधिकरण के दायरे में आर रहे हैं जहां मकान बनाने पर प्राधिकरण की अनुमति लिया जाना जरूरी है।