टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते बोरागोठ के ग्रामीण और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : TANAKPUR
घसियारा मंडी से पूर्णागिरि मार्ग तक बने रहे संपर्क मार्ग का काम अधूरा छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने बोरागोठ से लेकर तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार खुशबू पांडेय को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरन देवी, ग्राम प्रधान भवानी देवी और समाजसेवी बालकृष्ण जोशी के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने बोरागोठ से तहसील तक जुलूस निकाला। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि 2016 में घसियारा मंडी से होते हुए बोरागोठ पूर्णागिरि मार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत शिकायत सीएम पोर्टल में भी दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग मामला कोर्ट में होने का तर्क देकर पल्ला झाड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य विकास सिंह धामी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, माधो सिंह, कृष्णानंद चिलवाल, नारायण दत्त जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, विनोद नाथ, संजय आर्या आदि शामिल थे।