फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में आए युवाओं ने बस स्टेशन में जाम लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर बस स्टेशन में जाम लगाकर प्रदर्शन करते पर्वतीय मार्ग पर जाने को साधन नहीं मिलने से परेशान स - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
वाहनों की कमी से सेना भर्ती में आए युवा परेशान हुए। सुबह के वक्त बसों में बैठने को जहां युवाओं में मारामारी मची रही।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से पर्वतीय रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन करने के बाद भी दोपहर के वक्त घर लौटने को चंपावत-लोहाघाट के युवाओं को साधन नहीं मिला जिससे नाराज युवाओं ने बस स्टेशन में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। रोडवेज प्रबंधन को पर्वतीय मार्ग से लौटी बसों को पुन: चंपावत भेजना पड़ा।
सोमवार को चंपावत जिले की सभी छह तहसीलों के युवाओं की भर्ती थी। हजारों युवा भर्ती में शामिल होने पहुंचे। सुबह हुई दौड़ में असफल रहे युवा घर लौटने लगे लेकिन वाहन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय जहां बसों में सीट लेने को युवाओं में मारामारी रही। वहीं दोपहर बाद कोई साधन नहीं मिलने पर युवाओं नेे बस स्टेशन में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने जाम लगाकर अन्य रूटों की बसों को भी करीब आधेे घंटे तक स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में रोडवेज प्रबंधन ने बसों का इंतजाम कर युवाओं को गंतव्य की ओेर भेजा।
विज्ञापन

एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि डिपो के पास पर्वतीय रूट की छोटी बसें सीमित हैं लेकिन भर्ती को देखते हुए तेरह अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

टनकपुर बस स्टेशन में बस में चढ़ने को सेना भर्ती में आए युवकों में मची होड़।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें