पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट और बाराकोट प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
लोहाघाट में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों को एक समान वेतन देने, प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित करने, शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व आयोजित करने आदि की मांग की।
इस मौके पर जीवन मेहता, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर प्रथोली, चंद्र किशोर पांडेय, मुकेश साह, महेश खोलिया, उत्तम फर्त्याल, मयंक पुनेठा, कमल राय, गीता पांडेय, नरेंद्र सिंह, दीप जोशी, जगदीश पाटनी, किरन पंगरिया आदि मौजूद रहे।
बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. योगेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शिक्षकों ने तहसील बाराकोट में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर नगेंद्र कुमार जोशी, रमेश चंद्र जोशी, पुष्पा वर्मा, कल्पना जोशी, कविता बिष्ट,गोपी बोहरा, ऋषिराज खर्कवाल, प्रकाश अधिकारी, राम प्रसाद कालाकोटी, मनोज कुमार, चंद्र मोहन पांडेय, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र चंद्र आदि मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाराकोट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपते ?- फोटो : LOHAGHAT