फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का विरोध जारी

विज्ञापन
चंपावत के शिक्षा भवन में बांहों में काला फीता बांध कर विरोध जताते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 21 सूत्री मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को आंदोलन के पहले चरण के अंतिम दिन सभी विभागों में तैनात मिनिस्टीरियल कर्मियों ने बांहों में काले फीते बांध कर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन ने बताया कि कनिष्ठ सहायक पद पर शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की पात्रता 25 वर्ष से घटा कर 22 वर्ष किए जाने सहित विभिन्न मांगों के लिए अब आंदोलन के दूसरे चरण में पांच अप्रैल से उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों के पूरा नहीं होने पर 12 अप्रैल को पूर्ण कार्य बहिष्कार करते कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने वालों में फेडरेशन महामंत्री जीवन चंद्र ओली, रवींद्र पांडेय, शोबन सिंह, धीरेंद्र सिंह भंडारी, महेश पांडेय, देवेंद्र पांडेय, विनीत कुमार, प्रकाश सिंह देव, महेंद्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें