फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाला में तेजी से चल रहा सुरक्षात्मक कार्य : ईई

Wed, 11 Jun 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोनिवि) लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि स्वाला डेंजर जोन पर सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है। मानसून सत्र से पूर्व कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्य को तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय नागरिकों और मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से अपील है कि कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए धैर्य और सहयोग प्रदान करें। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि स्वाला डेंजर जोन में देरी से सुरक्षात्मक कार्य के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर से चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ और वहां से इन स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून सिर पर है। ऐसे में काम पहले ही पूरा करना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें