फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपालीगाड़ से बलतड़ी तक सिंगल लेन का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मोटर मार्ग पर रूपालीगाड़ से बलतड़ी तक की सिंगल लेन सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो टनकपुर से जौलजीबी तक सड़क निर्माण की राह प्रशस्त हो जाएगी। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ नहीं होने की वजह से फिलहाल टनकपुर से रूपालीगाड़ तक 55 किमी की ही सड़क स्वीकृत है। वहीं जौलजीबी से बलतड़ी तक भी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। लेकिन बीच का हिस्सा अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

पीआईयू (परियोजना क्रियांवयन इकाई) के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि रूपालीगाड़ से बलतड़ी तक के 46 किलोमीटर मार्ग का सिंगल लेन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इसके लिए 260 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से 135 किमी लंबी टनकपुर-जौलजीबी सड़क पूरी हो जाएगी। नेपाल सीमा पर आधारभूत ढांचे को बेेहतर करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच साल पहले टीजे मार्ग को मंजूरी दी थी। लेकिन प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ नहीं होने से रोड को जौलजीबी के बजाय ठुलीगाड़ से रूपालीगाड़ (42.275 किमी) तक ही मंजूर किया गया था।
प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा चूका से आगे का काम
चंपावत। अगस्त 2017 से बंद 24.40 किमी लंबे चूका-रूपालीगाड़ मार्ग का काम निविदा में गड़बड़ी के आरोपों की वजह से तीन साल तक बंद रहा। अब सरकार ने पुराने ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी से काम कराने को हरी झंडी दी है। ईई पंत का कहना है कि पीआईयू और ठेकेदार दोनों पक्षों की ओर से अदालत से मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से काम शुरू हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

बीसी पंत बने पीआईयू के नए ईई
चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड का निर्माण कराने वाले पीआईयू के अधिशासी अभियंता राजेश पुनेठा का हल्द्वानी स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर अल्मोड़ा लोक निर्माण विभाग के ईई बीसी पंत को पीआईयू के मुखिया का जिम्मा बनाया गया है। श्री पंत पहले भी पीआईयू के ईई रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें