सीएयू के राज्य सलाहकार दीपक मेहरा के चंपावत आने पर गुलदस्ता देकर स्वागत करते चंपावत इकाई के पदाध?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीएयू (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड) के राज्य सलाहकार दीपक मेहरा ने कहा कि पहाड़ में क्रिकेट गतिविधियां बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। रविवार को सीएयू के चंपावत कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए स्कूल स्तर पर कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया।
सीएयू सचिव नीरज वर्मा ने कहा कि स्टेडियम न होने से चंपावत में खेल आयोजन में दिक्कत आ रही है। सभी खेल गतिविधियां जीआईसी के गोरलचौड़ मैदान में हो रही हैं। सलाहकार ने बाद में गोरलचौड़ मैदान का भी निरीक्षण किया और कहा कि मैदान की संभावना तलाशने के लिए हर स्तर पर मदद की जाएगी। सलाहकार का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सीएयू के कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, हेमंत वर्मा, सुरेश सोनियाल, रमेश दानू, कमल पपनै, किशन अनेरिया, प्रदीप गड़िया, रामचंद्र पांडेय, विकास साह, रोहित बिष्ट, हिमांशु वर्मा, दीपक जोशी, मयूख चौधरी, तुषार वर्मा, तरुण वर्मा, कपिल खर्कवाल, नरेंद्र अधिकारी, महेश नाथ आदि मौजूद थे।