बाराकोट में मनरेगा के तहत कार्य करते मजदूर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन के बाद गांवों में लौटे बाराकोट ब्लॉक के 900 प्रवासियों को मनरेगा के तहत बड़ी राहत मिली है। फर्तोला गांव में रोजगार गारंटी के तहत कराए जा रहे कार्यो में यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में प्रवासी इन दिनों मनरेगा में काम कर रहे हैं। बीडीओ महेंद्र प्रसाद कांडपाल ने बताया कि ब्लाक में मनरेगा के तहत 332 विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। संवाद