फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई समस्याएं 

Wed, 29 Nov 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
पाटी बीडीसी की बैठक में मौजूद त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यहां आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कई समस्याएं उठाई। इस मौके अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी ध्यान रखने को कहा गया। 
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में  बुधवार को हुई  बैठक में क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि भूमि की उपलब्धता, वन भूमि विवाद न होने तथा पहुंच मार्ग होने पर सभी न्याय पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 14 सड़कों पर स्वीकृति प्राप्त होने के साथ उनके निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि अब बैंकों को आधारकार्ड बनाने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। कई बैंकों में आधार फीडिंग मशीन प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी बैंकर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण समाप्त होते ही बैंकों में आधार पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।  क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्थापित अस्पतालों में उच्चाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण की जरूरत है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आगामी माह में क्षेत्र में नवनिर्मित भवनों का हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ प्रमुख चतुर सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कनिष्ठ प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, तहसीलदार नीलू चावला, खंड विकास अधिकारी सीएस मेवाड़ी, लोनिवि ईई बीसी पंत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, महाप्रबंधक उद्योग जीबी जोशी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



 नए भवन का लोकापर्ण किया
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र पंचायत की बैठक से पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विकासखंड में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 117.93 लाख रुपये से निर्मित विकासखंड के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने पंडित धर्मानंद आदर्श विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत ब्लाक के कक्षा 6,7,8 में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों की शैक्षिक प्रतियोगिता के लिए एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें