एनसीसी कैडेट्स को जानकारी देते कमान अधिकारी पराग पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
यहां जीआईसी में 80 यूके एनसीसी बटालियन पिथौरागढ़ के कमान अधिकारी पराग पांडेय ने एनसीसी की डिवीजन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन के कैडेटों से व्यक्तिगत वार्तालाप के माध्यम से एनसीसी से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, परिश्रम, एकता का खास महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कैडेटों को ध्यान और योगासन से शैक्षिक उन्नयन में मिलने वाली मदद के बारे में भी बताया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में एक आदर्श नागरिक बनने के लिए सत्य, अहिंसा, त्याग के महत्व के बारे में समझाया। छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का प्रयास किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने विद्यालय के कैडेटों की ओर से समाज में किए जा रहे जन सहभागिता की गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एनसीसी अधिकारी भुवन चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, घनश्याम पांडेय, हीरा बल्लभ पांडेय, हवलदार किशन सिंह, सूबेदार एनके भट्ट आदि भी मौजूद रहे।