फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से डाकघर में इंटरनेट खराब होने से बढ़ी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिछले तीन दिनों से डाकघर में इंटरनेट की खराबी के चलते कार्य ठप पड़ा हुआ है। इससे लेन देन न होने से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राम सिंह, गंगा देवी, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, हिम्मत सिंह, अनिल जोशी, रघुवर दत्त, सुरेश बोहरा आदि लोगों का कहना है कि इन दिनों वाहनों की आवाजाही कम होने के चलते टैक्सियों का संचालन बहुत कम हो रहा है। वह निजी वाहनों से या दोगुना किराया देकर पिछले दो दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। उन्होेंने शीघ्र डाकघर के में आई दिक्कत को दूर करने की मांग की है। डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी का कहना है कि इंडिया पोस्ट का सर्वर डाउन होने के चलते शहरी क्षेत्रों सभी डाकघरों में कामकाज प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट डाकघर में प्रतिदिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लेन देन होता है। एक दो दिन में सर्वर ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें