फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधौली दुबचौड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर में उठी 98 समस्याएं

Tue, 23 Aug 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
लधौली दुबचौड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर में उठी 98 समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लधौली दुबचौड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर में बिजली, पेयजल, सीसी मार्ग निर्माण, गौशाला, गूल निर्माण, मंदिर सुंदरीकरण आदि से जुड़ी 98 समस्याएं उठाई गई। मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के आवेदन भी दिए गए। विधायक हेमेश खर्कवाल ने इन शिविरों का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए समस्याओं के समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन स्तर से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन


सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने एवं जानकारी संबंधित लोगों को देने के निर्देश दिए। शिविर में 35 लोगों को बीपीएल क्रमांक, 150 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 9 लोगों को आय प्रमाणपत्र, 60 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 13 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए। गोशाला निर्माण के लिए 11 लोगों का चयन किया गया। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था के 3, विधवा पेंशन के 1, विकलांग पेंशन के 2, कृत्रिम अंग के 1 और 40 विकलांग प्रमाणपत्र जारी किए। शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों ने पंजीकरण कराया। निर्वाचन विभाग ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

शिविर में ग्रामीणों के अलावा एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार नीलू चावला, बीडीओ शिल्पी पंत, डीएचओ एचसी तिवारी, डीईओ बेसिक सत्यनारायण आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



उधर, लोहाघाट में आयोजित तहसील दिवस में राईकोट कुंवर के अमित कुमार ने अनुसूचित बस्ती में पेयजल समस्या की शिकायत दर्ज की। पुल्ला के आनंद सिंह ने पुल्ला बाजार से पुल्ला गांव तक निर्माणाधीन लिंक रोड निर्माण में ठेकेदार के फलदार पौधों को काटने की शिकायत दर्ज की। पुल्ला की निर्मला देवी ने सड़क निर्माण में आनंद सिंह की ओर से बाधा डालने की शिकायत की। फोर्ती की पूजा उपाध्याय ने बीपीएल क्रमांक देने की मांग की।

उनका कहना था कि उनके पति का बीपीएल कार्ड था, उनकी मृत्यु के बाद उनका क्रमांक वाला बीपीएल कार्ड नहीं बनाया गया है। नैनीमहर की भवानी देवी ने किसान पेंशन देने की मांग की। एसडीएम सीएस डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें