फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत-खेतीखान सड़क में वन भूमि का पेंच

Sat, 17 Feb 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत से खेतीखान तक स्वीकृत सड़क का बनना आसान नहीं है। सड़क निर्माण में वन भूमि का पेंच आड़े आ रहा है। इसके लिए वन विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त निरीक्षण भी कर लिया है लेकिन अभी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस सड़क के बनने से चंपावत और खेतीखान क्षेत्र के लोगों के लिए दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

चंपावत से खेतीखान के लिए 17 किमी सड़क राज्य योजना में स्वीकृत है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती वन भूमि और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आपत्ति आ रही है। स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ने वाले काली कुमाऊं के शेर पंडित हर्षदेव ओली के गांव तक सड़क नहीं है। चंपावत-ढकना-मौरलेख- मल्ला धामीसौन-खेतीखान सड़क के लिए राज्य योजना से वर्ष 2023 में 1.59 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। चंपावत से खेतीखान पहुंचने के लिए इस समय दो सड़कें हैं। ललुवापानी होते हुए 31 किमी तो लोहाघाट होते हुए 29 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सड़क के बनने से यह दूरी सिर्फ 17 किमी रह जाएगी।
-
राज्य योजना के तहत स्वीकृत चंपावत खेतीखान सड़क के लिए विभाग की ओर से कार्यवाही लगातार जारी है। इसमें अड़चन आ रही हैं। सभी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। 17 किमी सड़क बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें