फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रियंक जिलाध्यक्ष, दीपक टनकपुर नगर संयोजक बने

Sun, 02 Feb 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांतीय बैठक में चंपावत जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें एडवोकेट प्रियंक खर्कवाल जिलाध्यक्ष, दीपक जोशी को टनकपुर नगर संयोजक बनाया गया। सदस्य चमन सिंह, सुरेश भदौरिया, मदन सिंह बोरा को चुना गया।
विज्ञापन

नगर के एक स्कूल में डाॅ. डीडी जोशी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी के संचालन में बैठक हुई। मुख्य वक्ता महाराष्ट्र से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य वीणा दीक्षित रहीं। मुख्य अतिथि और प्रांतीय प्रमुख उत्तराखंड के प्रथम सूचना आयुक्त और महाधिवक्ता विनोद नौटियाल का कांति बल्लभ जोशी और डाॅ. वीणा दीक्षित को प्रधानाचार्या शांति भट्ट और रेखा पांडेय ने रंगोली ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कहा कि प्रदेश के 13 जिलों के कार्य पर भी चर्चा हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर दुर्गा कोटियाल, डाॅ. हेमंत सिंह, डाॅ. भूपेंद्र गंगवार, कैलाश चंद्र, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, एडवोकेट दान सिंह खड़ायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें