फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्या के आश्वासन पर छात्र नेताओं का अनशन खत्म

Thu, 11 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
आंदोलित छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाती प्राचार्या जीप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के विरोध समेत अनेक मांगों को लेकर आंदोलित छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्या के आश्वासन पर अनशन खत्म कर दिया। प्राचार्या जी प्रकाश ने अनशनकारी छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार से छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट व पूर्व उप सचिव दीपक बेलवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज गेट पर आमरण अनशन शुरू किया था।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल और प्राचार्या से हुई वार्ता में छात्रों ने जहां आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया था, वहीं बृहस्पतिवार को प्राचार्या के फिर वार्ता करने से छात्र नेता मान गए। प्राचार्या ने बताया कि छात्रों की मांगों पर हरसंभव कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। इस दौरान उप सचिव राजकिशोर भंडारी, नीरज अधिकारी, उमेश चंद, फातिमा, कोमल टम्टा समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें