फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऑल इंडिया सबजूनियर कराटे प्रतियोगिता में प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनबसा का प्रिंस खोलिया अपने - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के कराटे खिलाड़ी प्रिंस खोलिया ने ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। तीन से चार दिसंबर तक दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई कराटे चैंपियनशिप के 10 वर्ष एवं 40 किलो भार वर्ग में प्रिंस ने उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने बताया कि प्रिंस ने 3 से 6 नवंबर 2022 तक देहरादून में उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें उसने स्वर्ण पदक जीता था। उसका चयन उत्तराखंड टीम के लिए चयन हुआ था।
बीते दिवस उसने राज्य का प्रतिनिधित्व कर दिल्ली में हुई कराटे प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रिंस खोलिया बनबसा की गुदमी ग्रामसभा अंतर्गत शिवाजी पब्लिक स्कूल का कक्षा छठी का छात्र है। वह शिवाजी पब्लिक स्कूल के संस्थापक सुंदर सिंह खोलिया का पुत्र है। प्रिंस की माता विमला खोलिया शिवाजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। प्रिंस की उपलब्धि पर गुदमी की प्रधान विनीता देवी, देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश उप्रेती, उपप्रधान भरत प्रसाद, विनोद भारती के अलावा शिवाजी पब्लिक स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें