फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सब्जियों के दाम बढ़े, आमजन हुआ परेशान

Tue, 24 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से आमजन परेशान हैं। सबसे अधिक मार निर्धन और निम्न मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। गृहणियों ने सरकार से सस्ती सब्जियां उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में 20 से 60 रुपये प्रतिकिलो बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों सबसे अधिक बीन 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन


बनबसा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलू, प्याज, टमाटर, लौकी तुरई, परवल, टिंडा, कद्दू, करेला जैसी सब्जियों के दाम 20 से 60 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। चुकंदर, खीरा के दाम आसमान छूने लगे हैं। फूलगोभी 20 की जगह अब 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सब्जियों का व्यवसाय करने वाले शोएब खान और फारूक भाई ने बताया कि बरसात शुरू होने से सब्जियों के दाम मंडियों में बढ़ना बताया जा रहा है। बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी काफी बढ़े हैं।

कई स्थानीय सब्जी उत्पादकों ने बताया कि बरसात होने से सब्जियां खराब होने से उन्हें नुकसान होने लगा है, इससे सब्जियों की बिक्री प्रभावित हो रही है। उधर गृहिणी विनीता, पार्वती देवी, किरन देवी, सुनीता देवी, संजू, रुकमणी आदि ने घर चलाने में दिक्कतें होने की बात कही। उधर होटल और ढाबा स्वामियों ने भी सब्जियों के दाम बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें