दीप सजाओ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
ओकलैंड पब्लिक स्कूल में ‘दीया सजाओ, अंधेरा भगाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर आतिशबाजी कम करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता से पूर्व विज्ञान अध्यापिका विनीता तलनियां ने घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से दीपावली की सजावटी सामान और दीप बनाना सिखाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में दीप लेकर अंधेरे को दूर करने का संदेश दिया।