फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ए’ टीमें का फाइनल में प्रवेश

Fri, 02 Nov 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि मोनू ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में बनबसा 10-ए साइड (प्रति टीम दस-दस खिलाड़ी) प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए। टनकपुर स्टेडियम ‘ए’ और बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने अपने मुकाबले जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनू ठाकुर ने किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम ‘ए’ और टनकपुर स्टेडियम ‘बी’ के बीच हुआ। इसमें टनकपुर स्टेडियम ‘ए’ ने ‘बी’ को 1-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टनकपुर स्टेडियम ए के खिलाड़ी दीपक सेठी ने एकमात्र गोल किया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच बनबसा स्टेडियम ‘ए’ और बनबसा स्टेडियम ‘बी’ के मध्य खेला गया। बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने ‘बी’ को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बनबसा स्टेडियम ‘ए’ के खिलाड़ी विवेक चंद ने दो गोल किए। मैच के रैफरी स्टेडियम कोच आरबी मल्ल थे। लाइन मैन की भूमिका निक्की चंद, रोहन चंद ने निभाई। आंखों देखा हाल गणेश चंद ने सुनाया। इस मौके पर आयोजन कमेटी अध्यक्ष भूपाल भट्ट, कमलेश भट्ट, मनीष चंद, राकेश चंद, योगेश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें