चंपावत। सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा ने पुलिस लाइन चंपावत का अर्द्धवार्षिक और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक, आंकिक, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ तथा विशेष जांच प्रकोष्ठ का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
उन्होंने मैस में सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों, कर्मियों का निरीक्षण कर परेड शस्त्राभ्यास कराया। अधिकारियों और कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान स्टोर, मैगजीन, गणना, कैश कार्यालय, मोटर वाहन, कैंटीन आदि को देखा। मैस में सभी कर्मियों को साफ-स्वच्छ और ताजा खाना प्रदान किए जाने, नियमित रूप से जवानों को परेड, योग–प्राणायाम कराए जाने के निर्देश दिए गए।