फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राशन विक्रेताओं ने डिजिटल मशीन लगाने का किया विरोध

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में ईपोश डिजिटल मशीन लगाने के निर्देश का राशन डीलरों ने विरोध जताकर प्रदर्शन किया। विक्रेताओं ने पुराने बिलों का भुगतान करने के बाद ही दुकानों में डिजिटल मशीन लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को छमनियां में स्थित राजकीय खाद्यान्न भंडार में सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना काल से लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जाता और शेष बिलों का प्रति माह उनके खाते में भुगतान नहीं होता है, वह राशन की दुकानों में ई पोश डिजिटल मशीनों को नहीं लगने देंगे।
उन्होंने कहा कि विभाग ने राशन तौलने के लिए डिजिटल मशीन तो लगा दी, लेकिन खाद्यान्न गोदाम में अब तक धर्मकांटा नहीं लगाया, इससे प्रत्येक बोरे में दो से तीन किलो कम राशन आता है। यदि उपभोक्ताओं को डिजिटल मशीन से तोलकर राशन दिया जाता है तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राशन विक्रेताओं ने कहा कि विभाग का उनका लाभांश के साथ महीने में 30 हजार रुपये मानदेय देना चाहिए। कहा कि इसके लिए वह बुधवार को डीएम और डीएसओ से भी चंपावत में मिलेंगे।
इस मौके पर सुरेश जोशी, चंद्रमोहन जोशी, रामू ढेक, सलीम जावेद, सतीश बगौली, प्रदीप लडवाल, शेर सिंह फर्त्याल, भुवन चंद्र भट्ट, होशियार सिंह, हेमंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें