फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां शुरू

Sun, 21 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में दूसरे चरण के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चार राज्यों में दूसरे चरण के चुनाव 14 जून को होंगे। दूसरे चरण के चुनाव के तहत भारत-नेपाल सीमा सील हो सकती है।
विज्ञापन


नेपाल में करीब बीस वर्ष बाद होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण 14 मई को तीन राज्यों में संपन्न हो चुका है। अब 14 जून को शेष चार राज्यों में चुनाव होंगे। इसमें बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में भी चुनाव होने हैं। इस बार नेपाल में राज्य संख्या 1,2,5 और 7 में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नेपाल निर्वाचन आयोग के सचिव गोपीनाथ मैनाली के मुताबिक नेपाल में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न कराने को 43 निर्वाचन कार्यालय खोले गए हैं।

नेपाल में दूसरे चरण के चुुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग ने नेपाल प्रशासन से कड़े सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। वहीं, चुनाव में इस बार कंचनपुर जिले के मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके चलते 14 जून को भारत-नेपाल सीमा सील रह सकती है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि फिलहाल अब इस तरह की कोई सूचना नहीं है, लेकिन अब तक दोनों देशों में होने वाले चुनावों के तहत सीमा सील की गई है। नेपाल प्रशासन की मांग पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। नेपाल की मांग पर भारत सरकार के निर्देश के बाद ही सीमा सील की जाएगी। उधर, एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि नेपाल में दूसरे चरण के चुनाव तक सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। एसएसबी जवान चौबीसों घंटे सीमा की निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें