फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगोटी, मजपीपल, मडलक और देवीमैत बुंगा से निकलेंगी देवी रथ यात्राएं

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे मडलक में देवीरथ की पूजा अर्चना करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मडलक में भैय्यादूज के अवसर पर लगने वाले मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मेले को लेकर वैष्णवी मंदिर की विशेष सजावट की गई है। मंगलवार को भैय्यादूज के अवसर पर बगोटी, मजपीपल, मडलक और देवीमैत बुंगा से देवी रथ यात्राएं निकलेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में भैय्यादूज के अवसर पर आयोजित होने वाला यह सबसे बड़ा मेला होता है। जिसमें भारत समेत सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। मेले के दौरान मजपीपल, मडलक, बगोटी और देवीमैत बुंगा से निकलने वाले डोले आकर्षण का केंद्र होते हैं। मेले को लेकर बगोटी गांव में खासा उत्साह बना हुआ है। रविवार देर शाम देवीरथ मडलक मंदिर से मजपीपल और बगोटी गांव लाए गए।
भैय्यादूज के दिन इसी डोले में विराजमान होकर मां भगवती मडलक को प्रस्थान करेंगी। मेले की तैयारियों में मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन जोशी, सचिव शंकर दत्त पांडेय, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, डॉ.सतीश पांडेय, बद्री सिंह सौन, संतोक सिंह रावत, दीनानाथ पांडेय, विक्रम सिंह सामंत, यशोधर पांडेय, देवसिंह धौनी, बिशन दत्त भट्ट, उमेद सामंत, ग्राम प्रधान गणेश सिंह बोहरा, राजपाल सौन, भीमदत्त पंत, आनंद जोशी, दयाकिशन उपाध्याय, शीषपाल सिंह पुजारी, हुकुम सिंह पुजारी, खीम सिंह पुजारी, अनिल पांडेय, वासुदेव उपाध्याय, अमर सिंह पुजारी, अमरनाथ सिंह बोहरा, निलाप सिंह, गोविंद सिंह सेल्ला, हयात सिंह धौनी, खष्टीबल्लभ पांडेय, बहादुर चंद आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें