फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मोबाइल टीम की मदद से लोगों को इलाज पहुंचाने की तैयारी

Tue, 17 Sep 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टीमों की मदद से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह जाकर लोगों का इलाज कर रही हैं। कुछ टीमें ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्रों में पैदल ही इलाज के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जनपद में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मी लोगों का इलाज कर रहे हैं। कई जगह स्वास्थ्य कर्मी सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण फंस गए हैं, लेकिन अपने स्तर से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सड़क खुलने के बाद प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का इलाज किया जाएगा। 18 सितंबर से हंस फाउंडेशन की तीन मोबाइल टीमों की मदद से लोगों की जरूरी जांचें कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई जाएंगी।
बाराकोट के चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह और लोहाघाट की डॉ. सोनाली मंडल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर ही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें