महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन स्थल की सफाई करते छीनीगोठ के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
छीनीगोठ में चार मार्च से दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजक होली समिति ने रविवार को मंदिर परिसर की सफाई की और बैठक कर महोत्सव का सफल बनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष प्रभा जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिवालय मंदिर और आयोजन स्थल की सफाई की और बैठक कर महोत्सव को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। तय हुआ है कि महोत्सव के शुभारंभ मौके पर चार मार्च को सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। शारदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर दो बजे उद्घाटन और ढाई बजे से जूनियर वर्ग के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
रात आठ बजे शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक दलों की ओर से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। पांच मार्च को सुबह नौ बजे युवा सम्मेलन, सीनियर छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात बजे सांस्कृतिक दलों की रंगारंग प्रस्तुति से महोत्सव का समापन होगा।
बैठक में मोहन जुकरिया, गोविंद नरियाल, मुकेश जोशी, सुनील नरियाल, प्रवीण भट्ट मोहन जोशी, अमित, नवीन जोशी, पवन जोशी, गोधन सिंह गोनिया, खीमानंद ओझा आदि मौजूद थे।