फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर वार्ड में बंद रही गर्भवती महिला

Thu, 14 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला बीती रात वार्ड में बंद रही। बाहर से दरवाजा बंद होने से मरीज और उनके पति नौ घंटे भीतर कैद रहे। चार बैड वाले इस वार्ड में न शौचालय था और न ही पानी की व्यवस्था। महिला मरीज पानी के लिए तरसती रही। वार्ड में पहले से रखे आधा बोतल पानी से प्यास बुझाई। बाहर से बंद दरवाजे का कुंडा खुलने के बाद सुबह महिला के पति ने आपबीती सुनाई। शिकायत डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन


29 किमी दूर दियूरी के जीवन राम की पत्नी कमला देवी पेट दर्द होने पर बुधवार शाम आपात सेवा 108 के जरिए जिला अस्पताल आई। इलाज के बाद हालत कुछ बेहतर हुई और रात करीब 10 बजे डा. प्रदीप और नर्स ने मरीज को देखा। जीवन राम का कहना है कि रात तकरीबन 11 बजे पत्नी को दिक्कत होने पर वह दरवाजा खोलने लगा, तो बाहर से दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने दरवाजा नहीं खोला। महिला ने वार्ड के भीतर ही उल्टी भी की थी।

सुबह करीब छह बजे किसी कर्मी ने वार्ड का दरवाजा खोला। दरवाजा बंद करने पर सवाल उठाने पर नर्स द्वारा अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। रातभर अंदर बंद रहने वाले मरीज और उनके पति ने मामले की अस्पताल प्रशासन और डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें