फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गर्भवती को रेफर किया, निजी अस्पताल में प्रसव

Sat, 17 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल से फिर एक बार गर्भवती महिला को बिना भर्ती किए रेफर करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि सभी जांच कराने के बाद गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परेशान परिजन महिला को निजी अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे करीब प्रसव पीड़ा से होने पर ललित मोहन जोशी की 32 वर्षीय पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे चिकित्सकों ने बिना देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ललित का कहना है कि पूर्व में सभी जांच जिला अस्पताल में कराई गई थीं। तब उन्हें बताया गया था कि सिजेरियन प्रसव की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और अब उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया।
इधर प्रभारी पीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अस्पताल की गायनो बीमार हैं जिस कारण वह अवकाश पर हैं। इस कारण मरीज को रेफर किया गया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले को आदर्श बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहां गर्भवतियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मामले को डीएम के सामने रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन


कोट
गर्भवती को रेफर करने का मामले गंभीर है। इस मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें