फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्री-क्वार्टर फाइनल जीत सूर्या सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

Thu, 01 Jan 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत यहां चल रहे बनबसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें सूर्या सुपर किंग्स ने भगवाधारी इंडियंस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनीता मुरारी ने किया।
विज्ञापन

बनबसा मिनी स्टेडियम में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर भगवाधारी इंडियंस 14.4 ओवरों में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए रवि ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। सूर्या सुपर किंग्स के मोहित ने तीन और विशाल ने दो विकेट लिए। जवाब में सूर्या सुपर किंग्स की टीम ने नौ ओवरों में बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। बच्चीनाथ ने 73 रन बनाकर नाबाद रहे। अंपायर सूरज सक्सेना और कमलेश भट्ट रहे। स्कोरर देवराज देउपा और आंखों देखा हाल जनक जोशी ने सुनाया। राम सिंह सामंत, दीपेंद्र चंद, योगेश चंद, सौरभ चंद ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें