पाटी (चंपावत)। जीआईसी मूलाकोट में युवा कल्याण और पीआरडी की ओर से 10 दिनी युवा नेतृत्व शारीरिक विकास योजना शिविर आयोजित किया गया। इसके समापन सत्र में बीडीओ सीएस मेवाड़ी ने विभाग की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे।
बीडीसी सदस्य नरेंद्र अधिकारी, प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्र, युवक मंगल दल के अध्यक्ष पूरन चंद्र, जगदीश चंद्र ने सभी युवाओं को नशे से बचने की सलाह दी। प्रशिक्षणार्थियों ने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षक सूबेदार मनमोहन सिंह लडवाल, हवलदार प्रकाश चंद्र ने सेना भर्ती के टिप्स दिए। ग्राम प्रधान डुंगर सिंह की अध्यक्षता में आनंद बल्लभ ने संचालन किया।