फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश अध्यक्ष, वैभव महामंत्री बने

Fri, 24 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
टनकपुर व्यापार मंडल के विजेता व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर प्रकाश मुरारी और महामंत्री पद पर वैभव अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विजेताओं ने जुलूस निकालकर व्यापारियों का आभार जताया। बिजेंद्र अग्रवाल पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुन लिए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंचमुखी महादेव धर्मशाला में मुख्य चुनाव अधिकारी गुरुचरण लाल शर्मा की देखरेख में चुनाव हुए। दोपहर बाद चुनाव अधिकारियों ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर प्रकाश मुरारी ने जीत हासिल की। उन्हें 230 मत प्राप्त हुए। इसी पद पर शाहिद हुसैन को 144 और अवधेश जायसवाल को 71 वोट पड़े।

महामंत्री पद पर वैभव अग्रवाल ने 279 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रविमोहन अग्रवाल को 165 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद के दावेदारों में से वैभव अग्रवाल, शशांक गोयल के नाम वापस लेने पर बिजेंद्र अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, सह चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय, राकेश अग्रवाल, सुनील शरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें