फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एड़ीसेरा में बिजलीघर बनेगा, करंट तेज दौड़ेगा

Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत का पालबिलौन का एड़ीसेरा क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पालबिलौन क्षेत्र में प्रस्तावित बिजलीघर का रास्ता साफ हो गया है। छतकोट ग्राम पंचायत के एड़ीसेरा में बिजलीघर के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर ऐड़ीसेरा ग्राम पंचायत में बनने वाले बिजलीघर के लिए ऊर्जा निगम और राजस्व विभाग ने संयुक्त सर्वे किया। टीम ने बिजलीघर के लिए जमीन को सही पाया है।
बताया कि बिजलीघर बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को भरपूर बिजली मिलेगी। कहा कि ग्राम पंचायत की जमीन को ऊर्जा निगम को हस्तांतरित करने से लेकर स्वामित्व तक की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। संयुक्त निरीक्षण करने वालों में ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी, आशीष गोडवाल, राजस्व उपनिरीक्षक अनुज उप्रेती शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

-
75 से अधिक गांव के 20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
चंपावत। अमोड़ी क्षेत्र में बिजलीघर बनने से 75 से अधिक गांवों की 20,000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। अब तक चंपावत फीडर से आपूर्ति होने के चलते बिजली आपूर्ति समय-समय पर बाधित हो जाती है। बड़ा क्षेत्र होने और जंगल के साथ विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्र में किसी भी जगह मामूली खामी होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। क्षेत्र की आबादी को कोई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। बिजलीघर बनने से अमोड़ी, कोट अमोड़ी, छतकोट, स्वाला, चल्थी, बेलखेत, दूधौरी, खटोली, पछनई, दियूरी, नौलपानी, सुखीढांग, झालाकुड़ी, वैला, भुम्टा, लड़ाबोरा, क्वारासिंह आदि ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। संवाद
कोट
जिले के अमोड़ी क्षेत्र के ऐड़ीसेरा में बिजलीघर के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है, इसका संयुक्त निरीक्षण भी किया गया है। यहां की भूमि बिजलीघर के लिए उपयुक्त और पर्याप्त है। बिजलीघर के लिए करीब दस नाली जमीन की जरूरत है। - बेघराज सिंह, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, चंपावत।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें