फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली लाइन अपग्रेड, नायकगोठ में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर से सटे ग्राम नायकगोठ में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए ऊर्जा निगम ने अधिक क्षमता के विद्युत तार बिछाए हैं। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य के चलते बुधवार को सुबह से दोपहर तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नायकगोठ क्षेत्र में नए मकानों की संख्या बढ़ने से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है। इसके कारण क्षेत्र के बड़े हिस्से में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी।
उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग ने पुराने तारों के स्थान पर अधिक क्षमता वाले तार लगाए हैं। इससे अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें