फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 29 Jul 2026 04:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर

सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा का सातवां दल टनकपुर से धारचूला के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा का सातवां दल हर-हर महादेय के जयकारों के साथ टनकपुर से धारचूला के लिए रवाना हुआ। पर्यटक आवास गृह से सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने दल को हरी झंडी दिखाई।

सातवें दल के 41 सदस्य मंगलवार की शाम पर्यटक आवास गृह पहुंचे। दल का पारंपरिक उत्तराखंड की संस्कृति तिलक और फूल माला से स्वागत किया गया था। बुधवार की सुबह उत्साहित यात्री आगे अगले पढ़ाव को रवाना हुए। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल ने शिवभक्तों की मंगल यात्रा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष लगाए। इससे माहौल शिवमय हो उठा। इस मौके पर टीआरसी मैनेजर मनोज कुमार, पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें