फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में पहुंचा 110 क्विंटल आलू का बीज

Mon, 04 Feb 2019 10:43 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो   चंपावत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिले के किसानों को जल्द ही आलू का बीज सब्सिडी पर मिलेगा। उद्यान विभाग के पास मुनस्यारी से 110 क्विंटल आलू का बीज पहुंच चुका है। विभाग जल्द ही किसानों को बीज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।  

विज्ञापन


उद्यान विभाग ने चंपावत जिले के लिए लगभग 200 क्विंटल आलू की डिमांड की थी। विभाग को 110 क्विंटल बीज मिल चुका है। उद्यान विभाग सचल केंद्रों के माध्यम से किसानों को आलू का बीज उपलब्ध कराएगा। किसानों को आलू का अच्छा बीज 50 रुपये सब्सिडी पर दिया जाएगा।

लोहाघाट और देवीधुरा के लिए भी जल्द से जल्द बीज पहुंचने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई बारिश आलू की फसल लगाने वाले किसानों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। अब तक किसान बारिश नहीं होने से आलू के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे थे। बारिश होते ही अधिकतर किसानों ने आलू की बुआई के लिए खेत तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन


वहीं लोहाघाट और देवीधुरा के लिए अभी बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में बीज पहुंच जाएगा। एनके आर्या, जिला उद्यान अधिकारी, चंपावत ने बताया कि जिले में 110 कुंतल आलू का बीज पहुंच चुका है। किसानों को आलू का बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा।

किसानों को प्रति क्विंटल 1625 रुपये की दर से सचल दल के माध्यम से बीज बेचा जाएगा। लोहाघाट और देवीधुरा क्षेत्र के लिए भी जल्द आलू की बीज पहुंच जाएगा। 

1625 रुपये में मिलेगा किसानों को आलू का बीज  
चंपावत। उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को सब्सिडी पर 1625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बीज मिलेगा। यह बीज चंपावत में मुनस्यारी से पहुंच चुका है। किसान इस बीज की अधिक मांग करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें