फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इलेवन चंपावत ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। लडवाल फाउंडेशन की ओर से पाटी में आयोजित दिवान सिंह लडवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुलिस इलेवन चंपावत ने यंग स्टार जौलाड़ी की टीम को 71 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। शतक बनाने बनाने वाले विजेता टीम के प्रेम चड्ढा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस इलेवन चंपावत की टीम ने प्रेम के शानदार 111 रनों की बदौलत 184 रन बनाए।

जौलाड़ी की टीम के दीपक के 24, अंकित के 20, मोहित के 18 और राहुल के 13 रन के संघर्ष के बावजूद टीम 113 रनों पर सिमट गई। पुलिस इलेवन के प्रकाश ने चार, नीरज ने दो, भरत और प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए।

प्रतियोगिता के आयोजक और मुख्य अतिथि लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने विजेता टीम को 41 हजार रुपये, ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये, ट्रॉफी भेंट की। अंपायरिंग अमित मेहता और पंकज बोहरा ने की। स्कोरिंग नरेंद्र सिंह ने की। वहां विजय देउपा और नितिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें