फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट से चंपावत जिले में आएगा 350 क्विंटल आलू बीज

विज्ञापन
चंपावत जिले में आलू की खेती के लिए खेत तैयार करते किसान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिले में आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग की ओर से पिथौरागढ़ जिले के मदकोट से 350 क्विंटल आलू बीज मंगाया गया है। विभाग ने मदकोट आलू फेडरेशन को कुफरी ज्योति प्रजाति के आलू बीज की मांग भेजी है। आलू बीज का वितरण विभागीय सचल केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने बताया कि किसानों को 3200 रुपये क्विंटल की दर से आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि चंपावत जिला मुख्यालय के आसपास के गांव राकड़ी फुलारा, चैकुनीबोरा, बाजरीकोट, मुड़ियानी, खर्ककार्की, चौकी, सिमल्टा, डड़ा, कुलेठी, ढकना, चक्कू के साथ नरियाल गांव के अलावा लोहाघाट व खेतीखान आदि क्षेत्रों में आलू की खूब पैदावार होती है।
जंगली सुअरों की ओर से आलू की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने से अब यहां के अधिकतर इलाकों में आलू की खेती के प्रति किसानों का उत्साह नहीं रह गया है। वर्तमान में जिले में 1100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार सुअर सहित अन्य जंगली जानवर आलू की खेती के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

इस बार सब्सिडी के लिए विभाग के पास नहीं है बजट
चंपावत। उद्यान विभाग के पास आलू बीज में किसानों को सब्सिडी देने के लिए इस बार बजट नहीं है। इस कारण किसानों को 32 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आलू बीज की बिक्री की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार शासन की ओर से बजट अवमुक्त होने पर किसानों को डीबीटीएल के माध्यम से सब्सिडी का भुगतान किया जाएगा।
नहीं शुरू हो सका कोल्ड स्टोर
चंपावत। आलू की प्रचुर खेती के मद्देनजर एकीकृत उत्तर प्रदेश के दौर में 1995 में चंपावत से करीब सात किलोमीटर दूर मुड़ियानी में कोल्ड स्टोर बनाया गया था। इसमें 77 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए लेकिन 2000 मीट्रिक टन क्षमता का यह कोल्ड स्टोर कभी शुरू नहीं हो सका। भवन का संयंत्र नहीं बनने से कोल्ड स्टोर उपयोग में नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें